बधाई हो बाबा के घर लाली आई || Badhai Ho Baba Ke Ghr Lali Aai Full Hindi Lyrics By Chitra Vichitra

गाओ हिल मिल सभी बधाई
बाज उठी मंगल शहनाई
हो गाओ हिल मिल सभी बधाई

बाज उठी मंगल शहनाई
आयी लाली आयी रे
बाबा के घर लाली आयी रे
आयी लाली आयी रे
बाबा के घर लाली आयी रे….

भादों शुक्ल अष्टमी सुन्दर
प्रगट भयी वृषभानु के मंदिर
भादों शुक्ल अष्टमी सुन्दर
प्रगट भयी वृषभानु के मंदिर

कीरति मइया ने लाली जायी
श्याम की श्यामा जू हैं आयी
कीरति मइया ने लाली जायी
श्याम की श्यामा जू हैं आयी
आयी लाली आयी रे

बाबा के घर लाली आयी रे…
ब्रह्मा मंगल वेद सुनावें
देवी देवता स्तुति गावें
ब्रह्मा मंगल वेद सुनावे
देवी देवता स्तुति गावें
वीणा नारद जी ने बजाई

आ गयी लक्ष्मी बन कर दायी
हो वीणा नारद जी ने बजाई
आ गयी लक्ष्मी बन कर दायी
आयी लाली आयी रे

बाबा के घर लाली आयी रे….
बाबा को मनवा हर्षावे
भर भर मोतिन थाल लुटावे
बाबा को मनवा हर्षावे
भर भर मोतिन थाल लुटावे

लाली पलना बीच झुलाई
नाचे गावें लोग लुगाई
हो लाली पलना बीच झुलाई
नाचे गावें लोग लुगाई
आयी लाली आयी रे

बाबा के घर लाली आयी रे
चित्र विचित्र सुन दौड़े आवें
ब्रजवासिन संग मंगल गावें
चित्र विचित्र सुन दौड़े आवें
ब्रजवासिन संग धूम मचावे

हो गोपी ग्वाले लेत बलाई
कुंवरि किशोरी परम सुखदायी
गोपी ग्वाले लेत बलाई
कुंवरि किशोरी परम सुखदायी
आयी लाली आयी रे

बाबा के घर लाली आयी रे
हो लाली आयी रे
बाबा के घर लाली आयी रे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *