बाबा रे बाबा खाटू वाला देव बड़ा दिल वाला

0
9
views
Share on Facebook
Tweet on Twitter

बाबा रे बाबा खाटू वाला देव बड़ा दिल वाला
माँ का वचन निभाने खातिर शीश दान कर डाला

खाटू में है मंदिर इनका शोभा अति है प्यारी
डयोटी पर हनुमान विराजे बाए कुञ्ज बिहारी

पंज आरती होती दिन में देव ये बड़ा निराला
माँ का वचन निभाने खातिर शीश दान कर डाला

फागुन मेला होता सूंदर भीड़ लगे आती भारी
दर्शन करने की खातिर आते लाखो नर नारी

हारे को जीत दिलादे तू ही एहलवती के लाला
माँ का वचन निभाने खातिर शीश दान कर डाला

निर्बल को बल निर्धन को धन दे हारे को सहारा
बैठा जो खाटू की नगरी हम को जान से प्यारा

झूम झूम कर महिमा गाये नारायण मत वाला
माँ का वचन निभाने खातिर शीश दान कर डाला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here