श्री साईं गुरुवर साईं बाबा की आरती || Aarti Shree Sai Baba Ki

0
5
views
Share on Facebook
Tweet on Twitter

Aarti Shree Sai guruvar ki – साईं बाबा आरती

आरती श्री साईं गुरुवर की, परमानंद सदा सुरवर की।

जाकी कृपा विपुल सुखकारी, दु:ख, शोक, संकट, भयहारी

शिरडी में अवतार रचाया, चमत्कार से तत्व दिखाया

कितने भक्त चरण पर आये, वे सुख शांति चिरंतन पाये।

भाव धरे जो मन में जैसा, पावत अनुभव वो ही वैसा

गुरु की उदी लगावे तन को, समाधान लाभत उस मन को।

साईं नाम सदा जो गावे, सो फल जग में शाश्वत पावे

गुरुवासर करि पूजा-सेवा, उस पर कृपा करत गुरुदेवा

राम, कृष्ण, हनुमान रूप में, दे दर्शन, जानत जो मन में

विविध धर्म के सेवक आते, दर्शन इच्छित फल पाते।

जै बोलो साईं बाबा की, जै बोलो अवधूत गुरु की

साईं भक्त आरती को गावही, घर में बसि सुख, मंगल पावे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here