बांसुरियां फिर से बजा दे

0
36
views
Share on Facebook
Tweet on Twitter

बिना सुने ना मैं तो जाउंगी
तेरी बाहो में सो जाऊगी
मुझे प्यार का गीत सूना दे
श्याम इक काम करा दे
बांसुरियां फिर से बजा दे

तेरी मुरली की मैं दीवानी क्यों करता तू अनाकानी
इक बार तू इसे बजादे कोई प्यार का राग सुना दे
मेरे दिल की आस पूजादे
श्याम इक काम करा दे
बांसुरियां फिर से बजा दे

माखन मिश्री मँगवाऊ अपने हाथो से खिलाऊ
क्यों इतना मुझे सताये मुझे अपने पीछे भगाये
कैसे माने गा तू बतला दे
श्याम इक काम करा दे
बांसुरियां फिर से बजा दे

जाके मैया से बतलाऊ तेरी कान पकड़ कर खिचवाऊ
लालो परवीन को भाये दीपी को रोज सुनाये
कभी मेरा भी नाम भुलाले
श्याम इक काम करा दे
बांसुरियां फिर से बजा दे
श्रेणीकृष्ण भजन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here