नाम जपन क्यों छोड़ दिया NAAM JAPAN KYUN CHHOD DIYA Ram Bhajan

0
508
views
Share on Facebook
Tweet on Twitter

नाम जपन क्यों छोड़ दिया
क्रोध न छोड़ा, झूठ न छोड़ा
सत्य बचन क्यों छोड दिया
तूने सत्य बचन क्यों छोड दिया

तूने नाम जपन क्यों छोड़ दिया
नाम जपन क्यों छोड़ दिया

झूठे जग में दिल ललचा कर
असल वतन क्यों छोड दिया
तूने असल वतन क्यों छोड दिया

तूने नाम जपन क्यों छोड़ दिया
नाम जपन क्यों छोड़ दिया

कौड़ी को तो खूब सम्भाला
लाल रतन क्यों छोड दिया
तूने लाल रतन क्यों छोड दिया

तूने नाम जपन क्यों छोड़ दिया
नाम जपन क्यों छोड़ दिया

जिन सुमिरन से अति सुख पावे
तिन सुमिरन क्यों छोड़ दिया
तूने सुमिरन क्यों छोड़ दिया

तूने नाम जपन क्यों छोड़ दिया
नाम जपन क्यों छोड़ दिया

खालिस इक भगवान भरोसे
तन मन धन क्यों ना छोड़ दिया
तूने तन मन धन क्यों ना छोड़ दिया

तूने नाम जपन क्यों छोड़ दिया
नाम जपन क्यों छोड़ दिया

क्रोध न छोड़ा, झूठ न छोड़ा
सत्य बचन क्यों छोड दिया
तूने सत्य बचन क्यों छोड दिया

तूने नाम जपन क्यों छोड़ दिया
नाम जपन क्यों छोड़ दिया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here